Order regarding local holiday

कल्याणा समिति सोलन ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी 

शूलिनी माता सोलन शहर आस पास बसे  21 गाँवों  की कुलदेवी है | इन 21 गाँवों में माता के कल्याणे  रहते है और राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान जब  शूलिनी देवी की शोभा यात्रा  का आरम्भ होता है तो  सभी धार्मिक अनुष्ठानों  में इनका विशेष योगदान रहता है  | विशेष निमंत्रण पर  माता शूलिनी कल्याणों के घरों में आशीर्वाद  देने भी जाती है कल्याणों पर माता की विशेष कृपा बनी रहती है इस लिए उनकी माता के प्रति विशेष आस्था देखी गई है | आप को बता दें कि शूलिनी मात मंदिर का अधिग्रहण आज से 15 वर्ष पहले सरकार ने कर लिया था और मंदिर के पुजारी और कल्याणों को चढ़ावे में से 40 प्रतिशत हक उन्हें देने की बात कही थी | लेकिन 15 वर्षों से उन्हें कुछ नहीं मिला है जिसके चलते अब  कल्याणे  जिला प्रशासन से भारी खफा है और उन्होंने अब जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह जल्द अपने वायदे को पूरा करें अन्यथा परिणाम ठीक नहीं होगा | 
कल्याणा   समिति के अध्यक्ष शेर सिंह ने   जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि मंदिर अधिग्रहण के समय जो वायदा प्रदेश सरकार ने मंदिर के पुजारी और कल्याणों से किया था उसे पूरा नहीं किया गया है | 15 वर्षों से सभी बिना किसी वेतन के मंदिर के पुजारी सभी दायित्वों को निभा रहे है | लेकिन जिला प्रशासन ने एक भी पैसा अभी तक जारी नहीं किया है जिसके चलते सभी में भारी रोष देखा जा रहा है | अगर जिला प्रशासन एक माह के भीतर उनकी मांगों को स्वीकार करता है तो ठीक है अन्यथा वह मंदिर की चाबियां ही जिला प्रशासन को सौंप देंगे और जिसके दुष्परिणाम भी उन्हें भुगतने होंगे |