कल हिमाचल की जनता को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल,3615 के 8380 पंचायत प्रमुखों को दिलाएंगे शपथ

– अरविंद केजरीवाल के साथ पँजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे रैली में मौजूद,पंचायत प्रमुखों में भरेंगे चुनावो को लेकर जोश

बाइट – सुरजीत सिंह ठाकुर , प्रदेशाध्यक्ष आप पार्टी हिमाचल प्रदेश

कल ठोडो ग्राउंड सोलन में आम आदमी पार्टी की रैली आयोजित होने वाली है जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल के पंचायत प्रमुखों को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। कल होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ग्राउंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ा रही हैं इसी के चलते पंचायत स्तर पर लोगों को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जोड़े गए लोगों को ही संबोधित करने के लिए कल दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले हैं लोगों में उनके आने को लेकर काफी उत्साह है,उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे में यह बदलाव अब आप पार्टी लाने वाली है। सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कल हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों के 8380 पंचायत प्रमुखों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे।

इस अभियान को कामयाब करने के लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है वहीँ कांग्रेस और भाजपा की नज़रें भी इस शपथ समाहरोह की सफलता पर टिकी है