कसौली विधानसभा क्षेत्र भाजपा के कार्यकाल में विकास के लिए तरसता रहा। 

कसौली विधानसभा क्षेत्र भाजपा के कार्यकाल में विकास के लिए तरसता रहा।  जिसके चलते यहाँ के लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सभी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। यही कारण है कि भाजपा को कसौली में हार का सामना करना पड़ा।  यह आरोप कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने लगाए।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का होना  बेहद ज़रूरी है।  लेकिन कसौली में यह साधारण कर्म भी  बीजेपी नहीं कर पाई।  उन्होंने कहा कि जो कमियां भाजपा सरकार के समय में रह गई थी उन्हें अब कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही कसौली  विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू  किए जाएंगे ।  जोड़जी से मल्ला रोड को जल्द ही राष्ट्रीय उच्मार्ग के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि  जल्द ही धर्मपुर को बायपास रॉड से जोड़ा जाएगा।  उन्होंने कहा कि हर गाँव को सड़क से जोड़ने का कार्य आरम्भ कर दिया है जिसको लेकर अधिकारियों से मिल कर रूप रेखा तैयार की जा रही है। सड़कें बनाने के लिए बजट का प्रावधान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ साथ जहाँ आवश्यक होगा वहां पुलों का निर्माण भी किया जाएगा।