dr rajesh kashyap solan-madan thakur bjp mandal adhyksh solan-

कांग्रेस के नेता देश की सेना पर कर रहे अभद्र टिप्णियां  सोलन के विधायक खामोश क्यों : राजेश कश्यप 

सोलन भाजपा द्वारा सोलन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया \ प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा नेता राजेश कश्यप ने की इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे | राजेश कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक और जहाँ  भारत के जवान सीमाओं की चौकसी करते हुए वीर गति को प्राप्त हो रहे है वहीँ  कांग्रेस के नेता उन्हें सेना की जवानों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे है जो सरासर गलत है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस पर भारत की जनता को जवाब देना चाहिए | उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लॉक डाऊन के दौरान सोलन की जनता के बीच रही और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई लेकिन सोलन में कांग्रेस के नेता इस दौरान दिखाई नहीं दिए और लोग अपने चुने हुए प्रतिनिधि को खोजते रहे | 
                सोलन  भाजपा नेता राजेश कश्यप और  मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर   ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा हिमाचल में कांग्रेस के नेता नीरज भारती ने  पहले पुलवामा और अब चाईना हमले को लेकर देश की सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और अभद्र टिप्पणियां भी की जिसका जवाब सोलन के विधायक धनीराम शांडिल को देना होगा क्योंकि शांडिल खुद सेना का हिस्सा रह चुके है और इस तरह से उनके नेता द्वारा टिप्पणियां  कर रहे है जो एक शर्मनाक बात है | उन्होंने कहा कि भाजपा ने लॉकडाउन  के दौरान करीबन एक लाख तीस हज़ार मास्क बांटे और राशन की किटें  और  सैनेटाईज़र  वितरित किए   लेकिन इस दौरान सोलन के विधायक धनीराम शांडिल कहीं नज़र नहीं आए | इस लिए भाजपा उनसे जानना चाहती है कि वह लॉकडाऊन के समय में कहाँ गायब रहे और सोलन का जनप्रतिनिधि लोगों की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आया |  उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला की जनता कांग्रेस से सभी प्रश्नों का जवाब मांगेगी कांग्रेस ने अब इन प्रश्नों से बच नहीं सकते |