राज्य युवा सेवाएं व खेल विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त सुमन रावत मेहता ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सुमन रावत ने यह फैसला लिया।

खेल जगत की जानी-मानी हस्ती और राज्य युवा सेवाएं व खेल विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त सुमन रावत मेहता ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सुमन रावत ने यह फैसला लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला स्थित अपने निजी आवास हालीलॉज में सुमन रावत को पार्टी का पटका पहनाया और सदस्यता फार्म भरवाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सुमन रावत हिमाचल प्रदेश ही नहीं देश की जानी-मानी धाविका रही हैं। अनेकों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुमन रावत के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।