केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तबदील करने का स्वागत

पालमपुर –हिमाचल प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को  केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तबदील करने की मांग का पालमपुर की जनता ने जोरदार स्वागत किया है। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय  के रूप में परिवर्तित करने की विशेष मांग की  है, ताकि समूचे उत्तरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को इसका लाभ मिल सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर  की  इकाई  ने भी पूरी तरह से इस फैसले का स्वागत किया है।  प्रांत सह मंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि इस फैसले के लिए सीएम जयराम ठाकुर  एवं  पूर्व सांसद  शांता कुमार का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है इसके साथ ही एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट फार्म हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की है, जिन्होंने इस मांग को सरकार के समक्ष रखा था। अगर हमारे शांत और सुंदर हिमाचल प्रदेश प्रांत की बात की जाए, तो यहां कृषि और संबंधित क्षेत्रों में बहुत क्षमता है और यदि यहां केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना होती है, तो यहां शोध और अनुसंधान कार्य को गति मिलेगी तथा राज्य को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रूप में एक उत्कृष्ट संस्थान मिलेगा।  विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश भी लंबे समय से यह मांग कर रही है तथा परिषद ने केंद्रीय कृषि  मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर से इस मांग को शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई गई है।