Meeting of District Task Force and District Tuberculosis Prevention Committee Solan will be held on December 29, 2020

कोरोना पॉजिटव महिलाओं के सम्पर्क में आए थे 30 लोग : सीएमओ सोलन 

सोलन में आज दो महिलाएं  और बद्दी में एक युवक कोरोना पॉज़िटिव आई है | यह महिलाएं दिल्ली से सोलन आई थीं लेकिन यह महिलाएं  संस्थागत कवारंटीन  होने की बजाए सीधा अपने घर चलीं गई थी | इन महिलाओं के मकान मालिक ने इस बात की सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने तुरंत इन लोगों संस्थागत कवारंटीन  कर दिया | जब उनका टैस्ट करवाया गया तो उनका टैस्ट कोरोना पॉजिटव पाया गया | फिलहाल दोनों महिलाओं को  नौणी के कोविड  केयर सेंटर में भेज दिया गया है | जिला स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की सूची बना रहा है जो लोग इन महिलाओं के सम्पर्क में आए थे | आवश्यकता पड़ी तो उन लोगों के भी टैस्ट करवाए जाएंगे | 


अधिक जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल ने बताया कि दो महिलाएं कोरोना पॉजिटव आई हैं | यह दोनों महिलाएं सोलन की है जो दिल्ली से आई थी | उन्होंने कहा कि  इन्हें राधास्वामी सतसंग कवारंटीन  सेंटर में रखा गया था | उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के सीधा सम्पर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है और अभी तक करीबन 30 लोगों  को सूचीबद्ध कर लिया गया है | उन्होंने बताया कि वहीँ बद्दी में एक युवक जो यूपी से आया है वह भी कोरोना पॉज़िटिव आया है | उन्होंने बताया कि यह युवक भी संस्थागत कवारंटीन किया गया था | उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह जो भी सावधानियां बताई जा रही है वह उसे अपनाएं और सुरक्षित रहें |