Horticulture sales centers are being made available at affordable prices

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र में मनाया गया वन महोत्सव

डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र, मशोबरा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के सह-निदेशक डॉ. पकंज गुप्ता, वैज्ञानिकों तथा समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। मुख्य रूप से देवदार के वृक्षों का फार्म की सीमा के साथ-साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें सब ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरांत सधौड़ा फील्ड लैबॉरट्री के प्रांगण में भी विभिन्न सजावटी पौधे जैसे- यूनाइमस, बुटुलिया, फूशिया, जापानी प्रीवेट और बेल वाला गुलाब लगाए गए। इस वृक्षारोपण के दौरान वन विभाग, मशोबरा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। दोपहर के समय केंद्र के समस्त लोगों द्वारा केंद्र की पार्किग के साथ लगती पहाड़ी पर भी पौधे रोपे गए, जिसमें इंडियन बैकं, मशोबरा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पहाड़ी पर तरह-तरह के सजावटी पौधे जैसे- कैनेडियन मैपल, जापानी मैपल, बक्सस, फ्लावरिग क्विन, लाइगस्ट्रम, फायर थॉर्न, हरा युनाइमस, हरा प्रिवेट, आदि की विभिन्न किस्मों का रोपण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का भी खास ध्यान रखा गया।