खतरों के खिलाड़ी 12: चेतना हुईं एलिमिनेट, तुषार को देख दंग रह गए खिलाड़ी, रूबीना-मोहित की लड़ाई

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के वीकेंड एपिसोड में भयंकर स्टंट्स देखने को मिले। इस हफ्ते खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई हुई। सभी रूबीना के ऊपर चढ़ गए और तुषार ने क्या गजब का परफॉर्म किया।

khatron ke khiladi 12 updates
खतरों के खिलाड़ी 12 अपडेट्स
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का इस वीकेंड का एपिसोड काफी एंक्साइटिंग था। पहले तो शो शुरू होते ही रोहित शेट्टी और बाकी के कंटेस्टेंट आपस में मस्ती करते नजर आए। राजीव ने फिर एक चिट्ठी पढ़ी और हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने सभी को हंसाकर लोट-पोट कर दिया। फिर कई सारे स्टंट्स हुए। हालांकि, ये एपिसोड एलिमिनेशन डे भी था। नतीजतन चेतना इस हफ्ते शो से बाहर हो गईं।

पहले स्टंट में ही उड़े होश
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का पहला स्टंट काफी खतरनाक था। पानी के ऊपर लगी स्टिंग्स के ऊपर बैठकर स्टंट को कंप्लीट करना था और वो घूमता हुआ रहेगा। इसमें दूसरी टीम को स्टंट करने वाले पर पानी फेंकते रहना था। इसे करने के लिए पहले मोहित की टीम गई, जिसमें मोहित, कनिका और फैजू थे। मोहित ने स्टंट को स्टार्ट किया। उन्होंने बहुत अच्छे से स्टंट को किया। इसके बाद कनिका और फैजू ने स्टंट को अच्छे से नहीं किया। कनिका तो पहले ही बारी में नीचे गिर गई।

तुषार की हार्ट होल्डिंग परफॉर्मेंस
अब बारी थी दूसरी टीम तुषार की। तुषार की टीम से सृति और चेतना ने स्टंट को शुरू में ही हार गईं क्योंकि वो तुरंत नीचे गिर गईं लेकिन तुषार ने जिस तरह से स्टंट कंप्लीट किया वो काबिले तारीफ था। उन्होंने स्टंट तो कंप्लीट किया ही, साथ में सबसे अच्छी तरह परफॉर्म भी किया। इस तरह से तुषार की टीम जीत गई और दूसरी टीम ने उनपर ताने कसने शुरू कर दिए।

रूबीना पर चढ़े सारे खिलाड़ी
इसके बाद के स्टंट से पहले खिलाड़ियों ने आपस में जमकर मस्ती की, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे के लिए गाने बनाए और खिंचाई की। बाद में रोहित शेट्टी ने आकर उनके गेम में चार चांद लगा दिया। अगले स्टंट को टनल में करना था। हर टनल में अलग-अलग जानवर थे। इनमें से गुजरते हुए खिलाड़ियों को ये स्टंट करना था। इसके पहले मोहित की टीम की आपस में ही भिड़ंत हो गई, जिसमें सब रूबीना पर चढ़ गए। स्टंट के लिए सबसे पहले मोहित की टीम से रूबीना और जन्नत गए।

जानवरों के बीच जन्नत-रूबीना
उन्होंने जानवरों के बीच चलना शुरू किया, जिसमें सांप, छिपकली और कई और जानवर थे। हालांकि, उन्होंने स्टंट को कंप्लीट किया। इसके बाद सृति और राजीव को जाना था। लेकिन राजीव ने पहले ही इसे अबॉर्ट कर दिया और इस वजह से तुषार की टीम हार गई। इसके बाद सबसे अहम एलिमिनेशन स्टंट की बारी आई। इसके लिए सब अगले लोकेशन पर गए।

चेतना हुईं एलिमिनेट
एलिमिनेशन स्टंट में मोहित की टीम से रूबीना और तुषार की टीम से चेतना गई। इसके लिए पहले रूबीना गईं। ये स्टंट पानी में परफॉर्म करना था, जिसका मेथड काफी मुश्किल और जोखिम भरा था। रूबीना ने ये स्टंट कंप्लीट कर लिया और पानी से बाहर आ गईं। इसके बाद चेतना गईं। चेतना ने बीच में ही स्टंट अबॉर्ट कर दिया। इस हिसाब से चेतना हार गईं। उन्हें घर जाना पड़ा।