DHANIRAM SHANDIL MLA SOLAN HIMACHAL

चीन ने कलंकित अध्याय का किया आरम्भ : विधायक धनीराम शांडिल

सोलन में कांग्रेस  ने रेस्ट हाऊस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता की अध्यक्षता सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने की | शांडिल ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर चुके शहीदों के लिए  मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि दी | उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह कई वर्षों तक सेना में रहे और कई लड़ाईयों का हिस्सा भी रहे | लेकिन चीन के सैनिकों ने जिस तरह बर्बरता दिखाई है वह इस से पहले कभी नहीं हुआ है जो चीन की सेना के लिए शर्म की बात है | उन्होंने कहा कि चीन की इस शर्मनाक हरकत का माकूल जवाब भारत को देना चाहिए ताकि वह भविष्य में ऐसी कायराना हरकत न कर सके | 


सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि चीन के सैनिकों द्वारा भारत के सैनिकों के साथ जो बर्बरता की गई वह जघन्य अपराध है | जिस तरह चीन के सैनिकों ने  करुणाहीन बर्ताव किया वह किसी भी देश की सेना के लिए कलंक है |  उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा बर्ताव किसी भी देश की सेना ने नहीं किया है | इस कृत के लिए चीन के सैनिकों के लिए  सख्त से सख्त सज़ा भी बेहद कम है | -उनहोंने कहा की चीनी सैनिकों ने भारत के सैनिकों से जानवरों जैसा व्यवाहर कर एक कलंकित अध्याय की शुरुआत की है जो बेहद शर्मनाक है |  उन्होंने कहा कि जेनेवा संधि में यह निर्देश है कि अगर घायल दुश्मन पानी की मांग कर रहा है तो उसे पानी दे कर राहत पहुंचानी चाहिए लेकिन चीन ने अपनी सभी हदें लांघ दी है और एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया है जो माफ़ी के लायक नहीं है |