solan mayaram aggarwal solan

जौणा जी रोड़ पर तेज़ रफ्तारी की वजह से रोज़ हो रही दुर्घटनाएं : समाजसेवी मायाराम

सोलन के जौणा जी रोड़ पर पर जब से मैटलिंग हुई हुई तब से यहाँ रोज़ हादसे हो रहे है | जिसकी सबसे बड़ी वजह ओवर स्पीड है | सड़क अच्छी होने के कारण यहाँ युवा दोपहिया वाहन बेहद रफ्तार से चलाते है | इस रोड़  पर पुलिस बहुत कम औचक निरिक्षण करती है जिसकी वजह से कम उम्र के बच्चे  बेख़ौफ़ हो कर बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते देखे जा सकते है |

कुछ दिन पहले ही स्कूटी चालक एक युवक ने वृद्ध को टक्कर मार दी थी जिसकी वजह से वृद्ध की मौत हो गई | अब इस क्षेत्र के लोग  मांग कर रहे है कि इस रोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगने चाहिए | 


              जौणाजी रोड़ के निवासियों धर्मेंद्र ठाकुर ,मायाराम , दीपक  ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग ने सड़क बेहद अच्छी बनाई है लेकिन इस सड़क पर अब नई समस्या उत्पन हो गई है | क्योंकि रोड़  ठीक होने की वजह से  युवक दोपहिया वाहन  बेहद  तेज़ी से चला रहे है | तेज़ रफ्तारी की वजह से कुछ दिन पहले एक वृद्ध की दुर्घटना में जान जा चुकी है |

उन्होंने कहा कि इस सड़क पर तेज़ रफ्तारी की वजह से रोज़ दुर्घटनाएं हो रही है | इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगने चाहिए | इस लिए वह लोकनिर्माण विभाग से आग्रह  करते है कि वह इस बारे में जल्द कार्रवाई अमल में लाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके |