lakhvinder rana nalagarh congress

डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों से नालागढ़ कांग्रेस खफा।

नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने नालागढ़ शहर में विधायक लखविन्द्र राणा के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बढ़ रहे तेल ओर गैस की बढ़ रही किमतों को लेकर रोष रैली निकाली और केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की रैली में  दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया ओर नालागढ़ बाजार से होते हुये एसडीएम कार्यलय में रैली को समाप्त किया ओर विधायक के नेतृत्व में नालागढ़ कांग्रेस नें एसडीएम नालागढ़ को भापजा सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र में लगातार दुसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जोकि जनता से किये वादे पूरे करनें मे असमर्थ है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है ओर प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनता को किये वायदों को पूरा नहीं कर पा रहीं जिसके लिये जनता में काफी रोष है। विधायक  लखविन्द्र राणा नें कहा कि केन्द्र ओर प्रदेश सरकार से जनता बहुत परेशान है सरकार द्वारा लगातार 6 बार पेट्रौल- ड़ीजल के दामों में वृद्धि की गई है जिस कारण भाजपा की सरकार आम जनता का शोषण ओर प्रत्येक वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है। लखविन्द्र राणा नें कहा कि उनके द्वारा राष्ट्रपति को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन पत्र सोंपा जायेगा ताकि दिन पर दिन बढ़ती मंहगाई पर लगांम लगाई जा सके इस मोके पर नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र राणा के साथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे.