नाहन कॉलेज की प्रिंसिपल “वीना राठौर” को HPU व SPU मंडी की स्पोर्ट्स परिषद की कमान

शिमला, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की खेल एवं पाठ्येतर परिषद (Sports & extra-curricular Council) की बैठक हुई। दो दिवसीय बैठक में परिषद की 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सहमति से डॉ वाईएस परमार (Dr Y S Parmar) पीजी डिग्री कॉलेज नाहन की प्राचार्य डॉ. वीना राठौर को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)  और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) मंडी के लिए सत्र 2022-23 के लिए खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया गया। हिमाचल के महाविद्यालयों में  खेल स्पर्धाएं आठ सितंबर से 22 नवंबर तक  होंगी। परिषद के पैटर्न और कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बैठक का शुभारंभ किया था।

एवं पाठ्येतर परिषद में सीमा डिग्री कॉलेज के चंद्र सेन चौहान उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. हरि सिंह को सदस्य सचिव नामजद किया गया है। जबकि धामी कॉलेज के प्राचार्य जनेश कपूर, चायल कोटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश, डीएवी कांगड़ा के प्राचार्य बलजीत पटियाल को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कॉलेज शिक्षकों में डॉ. विक्रांत, प्रवीण रनौत और ठियोग कॉलेज के शारीरिक शिक्षक डॉ. जितेंद्र को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

बैठक में खेल एवं युवा महोत्सव की तिथियां और स्थल आम सहमति से तय होने के बाद ही खेल कैलेंडर जारी किया गया। बता दे कि इस बार बुशू को भी खेलों में शामिल किया गया है।