पच्छाद के नारग में देवभूमि जनहित पार्टी की घोषणा, रुमित ठाकुर बने प्रदेश अध्यक्ष

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारग में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से महासम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर द्वारा देवभूमि जनहित पार्टी की अधिकारिक घोषणा की। रुमित सिंह ठाकुर को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ हिमाचल प्रदेश में एक नए राजनीतिक दल का जन्म हो गया। सम्मेलन में कहा कि देवभूमि जनहित पार्टी प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रुमित सिंह ठाकुर व मदन सिंह ठाकुर किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पूर्व विधायकों की पैंशन बंद कर दी जाएगी

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में देवभूमि जनहित पार्टी की सरकार बनती है तो सभी वर्गों के मद्देनजर जाति आधार पर कोई आरक्षण नहीं दिया जाएगा। पार्टी के जो विधायक विधानसभा में चुनकर आएंगे वह बिना पैंशन के जनसेवा करेंगे। पूर्व विधायकों की पैंशन बंद कर दी जाएगी। सीमैंट का बैग जो अभी 475 रुपए में मिलता है उसे 265 रुपए किया जाएगा।