dr rk sharma solan apmc

परवाणु में 25 करोड़ रूपये से बनेगी हिमाचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी |

परवाणु की सब्जी मंडी  का निर्माण कई दशकों पहले हुआ था जिसके चलते इस मंडी की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है |  इस लिए अब प्रदेश सरकार इसे वल्ड बैंक की सहायता से  मंडी का स्वरूप बदलने जा रही है | आने वाले समय में यहाँ आने वाले व्यापारियों और किसानों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी |

इस मंडी को हिमाचल की आदर्श सब्जी मंडी बनाने का प्रयास किया जा रहा है | जिसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली है | यह मंडी सोलन के लिए इस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हरियाणा और पंजाब दोनों के समीप है  और यही कारण है कि  यहाँ व्यापार की ज़्यादा संभावनाएं हैं | इसी संभावना के चलते अब परवाणु की सब्जी मंडी को विशाल रूप दिया जा रहा है जिसके लिए कवायद की जा रही है | 


अधिक जानकारी देते हुए सोलन एपीएमसी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि परवाणु की सब्जी मंडी में अभी आधुनिक सुविधाएं नहीं हैं लेकिन उसके बावजूद भी इस मंडी में  पिछले वर्ष दो अरब का व्यवसाय किया था | यहाँ व्यवसाय और बढ़े इसके लिए सब्जी मंडी को विकसित किया जाएगा | मंडी के जीणोर्धार  के लिए विश्व बैंक ने 25 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी है |

इस मंडी को जल्द ही नए सिरे से बनाया जाएगा | जिसमे किसानों के ठहरने के लिए कमरे और नई दुकाने बनाई जाएँगी  | आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा | कैंटीन की व्यवस्था होगी |  उन्होंने बताया कि अभी को आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हिमाचल इस मंडी की जल्द आधारशीला रखेंगे | प्रदेश सरकार इस मंडी को हिमाचल की सबसे बड़ी और आधुनिक मंडी बनाने का प्रयास कर रही है जिसके लिए तैयारियां आरंभ हो चुकी है |