SOLAN ADMINISTRATION,SOLAN DC KC CHAMAN

परिवहन व मजदूरी दरों के लिए निविदाएं 22 जुलाई तक आमन्त्रित

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन व मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। 
उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 22 जुलाई, 2020 दोपहर 1.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 23 जुलाई 2020 को दोपहर बाद 3.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं 22 जुलाई, 2020 को दोपहर 12.00 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। इन निविदाओं को 23 जुलाई 2020 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा।
परिवहन कार्य के लिए निविदा प्रपत्र एक हजार रुपए तथा मजदूरी कार्य के लिए निविदा प्रपत्र एक सौ रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। 
मिलाप शांडिल ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।