nandram kashyap solan

प्रकृति होगी सुरक्षित ,किसान भी होगा पौधा रोपण से खुशहाल : नंदराम कश्यप

भाजपा के अनुसूचित जाति  मोर्चा द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | यह कार्यक्रम सोलन –साथ लगती  मशीवर पंचायत       मे  आयोजित किया गया | इस मौके पर अनुसूचित जाति  मोर्चा  के अध्यक्ष बलदेव कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए   |  वही महामंत्री नंदराम कश्यप और  उपाध्यक्ष रीता कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस मौके पर भारी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ओर  करीबन   सौ पौधे  रोपे  | जिसमे ज्यादा तर औषधि पौधे ही लगाए गए |यह अभियान  पन्द्राह अगस्त तक जारी रहेगा | इस मुहिम का मुख्यउदेश्य प्रकृति को बचाना है ताकि ग्लोबल वार्मिंग से से देश को बचाया जा सके | 
अधिक जानकारी देते हुए पदाधिकारियों  बलदेव कुमार  , नंदराम कश्यप और   रीता कश्यप    ने बताया कि   अनुसूचित जाति  मोर्चा द्वारा  आज मशीवर पंचायत में कचनार के पौधे रोप गए | इस मुहिम का मुख्यउदेश्य जहाँ एक और प्रकृति को बचाना है वहीँ दूसरी और गानवासियों की आर्थिकी को भी सुदृढ़ करना है | उन्होंने बताया कि कचनार के पौधे से गाँववासियों को जहाँ एक और कचरार मिलेगा जिसे वह बाज़ार में बेच पाएंगे वहीँ  कचनार  के वृष से पशुओं के लिए   चारा भी मिलेगा |    पौधा रोपण का सबसे बड़ा फायदा  यह है कि प्रकृति का संतुलन  बनाने में भी मदद मिलेगी | उन्होंने कहा कि शहरी करण  से वायुमंडल दूषित होता जा रहा है जिसका सबसे बड़ा कारण है कि कंक्रीट के जंगल खड़े होते जा रहे है जिसके चलते वनों की बलि दी जा रही है | इस लिए  प्रकृति   को बचाने के लिए अनूसचितजाति मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया |