भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष  देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष  देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी   ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सुख की नही दुख की सरकार है।  किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की सरकार को बने हुए 92दिन हो गए है । परंतु अभी तक कोई भी विकास कार्य नही हुआ है

कांग्रेस सरकार अभी तक अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है । किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने कहा की कांग्रेस द्वारा अभी तक अपनी कोई भी गारंटी पूरी नही की गयी है । साथ ही उन्होंने बताया की पूर्व सरकार द्वारा खोले 576संस्थानों को  डेटोनिफाई कर दिया गया है ।  साथ ही उन्होंने बताया की कांग्रेस ने अपनी गारंटी को 10दिन में पूरा करने का वादा किया था परंतु सरकार को बने हुए 92दिन के बाद भी कोई विकास कार्य नही हुआ है।