Rajesh Kashyap met DC Solan with representatives of 38 Panchayats

भाजपा के मंथन से प्रदेश को मिला नायाब हीरा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप : राजेश कश्यप

सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा का अध्यक्ष  बनाए जाने पर सोलन भाजपा  में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है | सोलन भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप ने मीडिया से अनौपचारिक बैठक की और सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर   शीर्ष के नेताओं का धन्यवाद  किया | उन्होंने इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई  भी दी | उन्होंने कहा कि उन्हें  पूर्ण उम्मीद है कि सुरेश कश्यप भाजपा को मजबूती प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होंगे | उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप एक अनुभवी नेता है और  उस अनुभव का  लाभ  भारतीय जनता पार्टी को अवश्य  मिलेगा | 


           इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप ने कहा कि काफी समय से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन चल रहा था | इस मंथन से प्रदेश भाजपा को नायाब हीरे के रूप में सांसद सुरेश कश्यप जैसा अनुभवी अध्यक्ष मिला है | उन्होंने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप अनुसूचित जाति से जिसका भाजपा को बेहद लाभ भविष्य में होगा | उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके है | यही नहीं उन्होंने बीडीसी से अपना राजनैतिक सफर आरम्भ किया फिर विधायक और सांसद बन कर अपने आप को सफल नेता साबित किया जिसके चलते उन्हें आज भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है | उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप युवा और ऊर्जावान नेता है उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी और आने वाले चुनावों में भाजपा प्रदेश में फिर से सत्तासीन होगी