Fruits and blankets distributed in Deendayal Upadhyay Hospital under the BJP service and dedication campaign on the birthday of the Prime Minister.

भाजपा 2022 में जीत हासिल कर रचेगी इतिहास : सुरेश कश्यप

राजीव बिंदल की तरह  भाजपा को प्रदेश में करेंगे मजबूत : सुरेश कश्यप   


सोलन में भाजपा के  नव नियुक्त प्रदेशअध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सुखराम चौधरी का सोलन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया | इस मौके जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य , भाजपा नेता , पुरषोत्तम गुलेरिया , राजेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे |

सुरेश कश्यप और सुखराम चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यर्कता भारी जोश में दिखे लेकिन जोश  जोश में  सभी कार्यकर्ता मानों अपना होश खो बैठे थे | सभी  सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आए ,ताकि उनकी हाजरी उनके चेहते अध्यक्ष और मंत्री के समक्ष लग सके | लेकिन वह यह भूल गए कि उनके प्रधान मंत्री  कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जो नियम बताते है उसका अनुसरण सभी ने करना  है |

लेकिन कार्यर्कता इतनी जोश में थे कि मास्क उतार कर नारे लगाते रहे | उनके नेता की वजह से हिमाचल में कई कोरोना  मामले आए सचिवालय भी सील हुआ लेकिन उसके बावजूद भी कार्यकर्ताओं की शायद नींद नहीं खुली है | 


इस मौके पर नव नियुक्त  प्रदेशअध्यक्ष सुरेश कश्यप  ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन पर सौंपी गई है | उसे वह बखूबी निभाएंगे | उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जिस तरह संगठन को मजबूत किया वह उस परम्परा जो जारी रखेंगे |

उन्होंने यह भी जो नियुक्तियां राजीव बिंदल द्वारा की गयी थी उस में किसी भी तरह का फेर बदल नहीं किया जाएगा लेकिन अगर कही और पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है उन्हें जिम्मेवारी सौंपी जाएगी | उन्होंने कहा कि भाजपा  2022 में हिमाचल में  विजय हासिल कर फिर से एक बार इतिहास बनाएगी और सत्ता में फिर से काबिज होगी |