bjym solan- rachit sahni-rohit bhardwaj

भाजयुमो ने चाईना के सामान को किया आग के हवाले : नरेंद्र ठाकुर 

सोलन में चीन का विरोध आरम्भ हो चुका है | जिसमे आज  सरकारी रेस्ट हाऊस  के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं  ने चीन के प्रति अपना रोष जताया और चाईना का सामान  आग के हवाले कर दिया |  इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने की उन्होंने कहा कि चीन लगातार कायराना हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है और उसने भारत के 20 जवानों पर धोखे से हमला किया जिसमे वह शहीद हो गए | इस लिए आज युवाओं में भारी रोष है | इस लिए वह चाहते है कि चाईना का सभी भारतीय विरोध करें और उसके उत्पाद कोई भी न खरीदें | इस मौके पर युवाओं ने चाईना के खिलाफ जम कर नारे बाजी की और  उनके राष्ट्र पति जिनपिंग का  पुतला भी जलाया | 


इस मौके पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर    ने कहा कि चाइना ने बॉर्डर पर  न केवल नियमों  की  उलंघना  की बल्कि धोखे से  निहथ्थे भारतीय जवानों पर हमला भी किया | जिसमे चलते 20 जवान शहीद हो गए आज समूचे भारत वर्ष में भारी रोष है | इस लिये आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया और चाईना में बने माल को आग के हवाले कर सभी शहर वासियों से चाईना का विरोध करने का आग्रह किया | उन्होंने बताया कि चाईना में बने उत्पादों का बहिष्कार कर हमे बिना किसी लड़ाई के चाईना को हरा सकते है इस लिए भारत वर्ष के प्रत्येक नागरिक को चाईना में बने किसी उत्पाद को खरीदना नहीं चाहिए |