solan nand ram kashyap

मशीवर पंचायत में रामवाटिका की रखी नीवं : नंदराम कश्यप 

अयोध्या मे राम मंदिर के शिलान्यास  का दिन सोलन मे पर्व की तरह मनाया गया  विभिन्न क्षेत्रों मे धार्मिक और समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए  गए | शहर के  साथ लगती पंचायत मशीवर मे भी  अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमे जहां एक ओर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं  राम वाटिका मे औषधीय पौधे भी लगाए  गए | कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा  मण्डल अध्यक्ष बलदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे |  सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न किस्म के औषधीय पौधे रोपे और राम मंदिर के शिलान्यास की जाम कर खुशी मनाई | 


इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री नंदराम कश्यप ने कहा कि आज का दिन सभी देश वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन भगवान राम के मंदिर की अयोध्या में नीवं रखी जा रही है | आज के दिन मशीवर पंचायत में रामवाटिका का आरम्भ भी किया गया जिसमे करीबन 200 औषधीय पौधे रोपे  गए हैं | इन को पानी मिलता रहे इस लिए यहाँ एक हज़ार लीटर का पानी का टैंक भी बनाया जा रहा है | इन पौधों की देखभाल के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने हामी भरी है जो महीने में एक दिन इन पौधों की देखरेख करेंगे |  आज सभी कार्यकर्ताओं ने यहाँ प्रण  लिया है कि वह आज का ऐतिहासिक  दिन बहुए धूम धाम से हरवर्ष मनाएंगे  |