lord valmiki picture on palate

महर्षि वाल्मीकि के चित्रों वाली कागज़ की प्लेट पर परोसा जा रहा था मटन

सोलन में महर्षि वाल्मीकि के चित्रों वाली कागज़ की प्लेट पर मटन परोसा जा रहा था | जैसे ही इस बात की भनक वाल्मीकि समाज के सदस्यों को लगी तो  उनमें क्रोध की ज्वाला भड़क गई | वह भारी संख्या में एकत्र हो कर पुलिस चौकी पहुंचे और जिस व्यवसायी ने यह प्लेट्स भेजी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया | इस मौके पर सभी सदस्यों ने इस घटना की कड़ी नींदा की | उन्होंने कहा कि वह  महाऋषि वाल्मीकि जी को भगवान की तरह पूजते है और उनमे  बेहद आस्था  रखते है | लेकिन उनके भगवान के चित्र को प्लेट्स में लगा कर उन पर मटन बेचा जा रहा है  जो शर्म का विषय है | जिसकी वह घोर निंदा करते हैं | 
                  इस मौके पर  सोलन  वाल्मीकि वर्ग सुधार समिति ने प्रधान प्रेम चंद मट्टू ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली वह अपने सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि कागज़ की प्लेटों पर उनके भगवान  महर्षि वाल्मीकि जी का चित्र दर्शाया गया था और उसे खाना परोसने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था | वह इसकी कड़ी आलोचना करते हैं | उन्होंने कहा कि रामायण के रचयिता  महर्षि वाल्मीकि जी का यह निरादर है और वाल्मीकि वर्ग सुधार समिति इसका पुरजोर विरोध करती है | इस लिए वह सभी मिल कर पुलिस चौकी पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए आए है | वह चाहते है कि जो भी इस घटना का जिम्मेवार है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए |