नई दिल्ली. मुंबई में एक महिला को ऑनलाइन व्हिस्की खरीदना बहुत महंगा पड़ा. ठगों ने महिला को रात को ही व्हिस्की की होम डिलीवरी करने का झांसा देकर उसके खाते से 5.35 लाख रुपये निकाल लिए. महिला ने व्हिस्की की होम डिलीवरी सुविधा देने वाली फर्म का नंबर ऑनलाइन सर्च कर लिया था. ठगों ने खुद को शराब की दुकान मालिक और सेल्समैन बताकर महिला को झांसे में लिया.


