The President of Mahila Morcha distributed masks and sanitizers in Solan

महिला मोर्चा ने नहीं  ,लंच डिप्लोमेसी कर कांग्रेस ने  सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई थी  धज्जियां  : रशिम धर सूद 

प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यक्रम पर कांग्रेस द्वारा टिप्पणी करने पर  महिला मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष रशिम धर सूद ने पलट वार किया और कहा कि कांग्रेस और एन  एस यु आई के नेता समाज की भलाई के लिए कुछ भी कार्य नहीं कर रहे हैं लेकिन भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों पर ऊँगली उठा रहे है | उन्होंने कहा कि जब हिमाचल की जनता लॉक डाउन  के चलते परेशान थी तब कांग्रेस नेता गायब रहे लेकिन अब वह अपनी निंद्रा से जागे है और उन्हें केवल भाजपा के कार्य ही नज़र आ रहे है | उसमे भी वह मीन मेख निकाल रहे है | 


रोष प्रकट करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद  ने कांग्रेस और एनएसयूआई के आरोपों  पर पलट वार करते हुए कहा कि संकट काल में कांग्रेस नेता नज़र भी नहीं आए और रजाई ओढे सोए रहे | लॉक डाऊन से लेकर अब तक महिला मोर्चा  की  कार्यकर्ता प्रदेश भर सक्रीय रही | प्रदेश वासियों के सुख दुःख को सांझां किया और उन्हें आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई | उन्होंने कहा कि उन्हें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर गर्व है | जो संक्रमण का खतरा होते हुए भी लोगों को मास्क सैनेटाइजर उपलब्ध करवाने में लगी रही | लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नदारद  रहे और वह आज महिला मोर्चा के उस कार्यक्रम को लेकर टिप्पणी कर रहे है जिसमे समाज की भलाई के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया गया | उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह लंच डिप्लोमेसी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां नहीं उड़ाती बल्कि वह अभी भी समाज की भलाई कैसे हो इस बारे में विचार कर रही हाँ