Chief Minister on his visit to Solan on 16 September

मुख्यमंत्री से सोलन जिला की 75 महिलाओं ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से प्राप्त किए बहुमूल्य सुझाव

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सभी जिलों के साथ-साथ सोलन जिला की उन महिलाओं से वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से संवाद किया जो प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से लाभान्वित हुई हैं। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है जहां शत-प्रतिशत आवासों में रसोई गैस कुनैक्शन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इससे जहां महिलाओं की अनेक समस्याएं समाप्त हुई हैं और उनके समय की बचत हुई है वहीं प्रदेश के पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
जयराम ठाकुर ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सतर्क रहें तथा विभिन्न नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएं। 
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ आयोजित संवाद में वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से सोलन जिला की 75 महिलाओं ने भाग लिया। यह वर्चुअल संवाद उपायुक्त कार्यालय सोलन तथा सभी विकास खण्डों में आयोजित किया गया। वर्चुअल संवाद में विकास खण्ड सोलन की 20, सोलन शहर की 14, विकास खण्ड कुनिहार की 10, विकास खण्ड धर्मपुर की 10, विकास खण्ड नालागढ़ की 11 तथा विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 लाभार्थियों ने भाग लिया। 
  वर्चुअल संवाद में जहां जिला की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए वहीं सोलन शहर के वार्ड नंबर-15 धोबीघाट की कारगिल कालौनी में रहने वाली सुषमा देवी पत्नी शेखर को मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।