kl thakur ashutosh vaidy solan

मेरे कार्यकाल में भूमि खरीद की प्रक्रिया चली लेकिन मेरे कार्यकाल में नहीं हुई धोखाधड़ी : के एल ठाकुर 

चार वर्षों से लंबित पड़ा था मामला, जिस बीच हुई बहुत बड़ी लापरवाही  :  आशुतोष वैद्य 

 सोलन में कार्यलाय की ज़मीन  खरीद मामले में भाजपा के साथ हुए  फ्रॉड  मामले में  जब सोलन के वर्तमान भाजपा ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने नवंबर माह में जिला अध्यक्ष पद संभाला है | पद संभालने के समय उन्हें  केवल यह जानकारी थी कि भाजपा ने ज़मीन ले ली है  , लेकिन  भाजपा की ज़मीन की रजिस्ट्री नहीं हुई है | इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी |

उन्होंने कहा कि यह  चार वर्षों से लंबित पड़ा मामला था ,जिस बीच यह बहुत बड़ी लापरवाही हुई है | उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी से बच नहीं सकता है | जितनी ज़िम्मेदारी वर्तमान अध्यक्ष की है उतने ही जिम्मेदार पूर्व अध्यक्ष भी है |

उन्होंने कहा कि   के एल ठाकुर समिति के अध्यक्ष भी है लेकिन उस समिति की  बैठक नहीं हो पाई इस लिए उन्हें ज़मीन मामले की पूर्ण जानकारी नहीं है |        

    
सोलन में पूर्व भाजपा अध्यक्ष के एल ठाकुर  ने कहा कि उनके  कार्यकाल में भूमि खरीद की प्रक्रिया चली थी ,लेकिन उनके  कार्यकाल में भाजपा के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है |

उन्होंने कहा कि जो ज़िम्मेदारी मुझे भाजपा सरकार ने सौंपी थी वह उन्होंने पूरी शिद्द्त से निभाई है | उन्होंने कहा कि वह एक भी बार ज़मीन के मालिक से नहीं मिले सब कुछ निर्णय उच्च पदाधिकारियों और सोलन ने नेताओं ने लिए है | वह केवल जिला अध्यक्ष की हैसियत से अपनी भूमिका निभाते रहे हैं | उन्होंने कहा कि जो भी कागज़ात ज़मीन से जुड़े थे वह उनहोंने पांच से छे दिनों के भीतर सोलन के नेताओं को पहुंचा दिए थे | 


उनसे जब  पूर्व पार्षद मनीष सोपाल के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते कि मनीष ने कोई तथ्य छुपाए है | उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व पार्षद मनीष सोपाल भाजपा का सच्चा सिपाही है और उसकी भूमिका कमीशन एजेंट की नहीं था  | उसने बतौर भाजपा कार्यकर्ता कागज़ातों पर हस्ताक्षर किए है | इस लिए वह नहीं मानते कि मनीष सोपाल किसी तरह से दोषी है |

वर्तमान भाजपा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ मामला क्यों दर्ज करवाया है यह वही जानते है | लेकिन वह मानते है कि ज़मीन के मालिक ने 85 लाख रूपये पार्टी से लिए है और उसके बाद उसने ज़मीन आगे बेच कर भाजपा के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है |

इस धोखे को लेकर अपने कार्यकर्ताओं पर किसी तरह का दोषा रोपण नहीं करना चाहिए | बल्कि जो दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपनी ज़मीन को वापिस हासिल करना चाहिए | 


  भाजपा  पूर्व जिला अध्यक्ष  केएल  ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूर्ण कार्यभार नवंबर में वर्तमान अध्यक्ष को सौंप दिया था और आवश्यक जानकारी भी उन्हें उपलब्ध करवा दी थी |

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र से टीम न आती तो इस बात का खुलासा भी नहीं होना था कि भाजपा की ज़मीन बिक चुकी है | उन्होंने कहा कि भाजपा ने ज़मीन खरीदने के लिए पैसे भूमि मालिक को दे दिए थे |  लेकिन उसके बाद किस की लापरवाही रही कौन दोषी है अगर यह जानने का प्रयास करेंगे तो उस से पार्टी के कार्यकर्ताओं में द्वेष की भावना आएगी और अपने को सही साबित करने के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर आरम्भ हो जाएगा इस लिए वह  मानते है कि हमारी प्राथमिकता पहले ज़मीन वापिस लेने की होनी चाहिए |