सोलन में युवा मोर्चा सोलन मंडल की परिचय बैठक का हुआ आयोजन | बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की | इस मौके पर भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बतौर प्रमुख वक्ता भाग लिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस बैठक का मुख्य उदेश्य युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का आपस में परिचय करना था | बैठक के दौरान प्रमुख् वक्ता मदन ठाकुर ने उपस्थित सभी युवामोर्चा के पदाधिकारियों को संगठन के बारे में विस्तार से बताया और एक जुट रहने का संदेश भी दिया वहीँ उन्होंने पदाधिकारियों का आने वाले चुनावों को लेकर उनका मार्गदर्शन किया |



अधिक जानकारी देते हुए नव नियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि आज उनकी अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ पहली परिचय बैठक का आयोजन किया गया | बैठक के दौरान सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी और उनकी शहादत को याद किया | उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष का मार्गदर्शन उन्हने इस बैठक में प्राप्त हुआ | इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गई साथ में उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई |