राजकीय संस्कृत महाविद्यालय  सोलन द्वारा किया गया वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय  सोलन द्वारा किया गया वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन *

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय  सोलन द्वारा आज  वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया गया है। जिसमे महिला की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया  । जिसमे छात्र छात्राओं  द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चर्चा की गई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य यही है कि महिलाओं को उनकी क्षमता प्रदान की जाए तथा महिला सशक्तिकरण किया जाए। मानसिकता कहें या जड़ता, कहीं न कहीं पुरुष महिलाओ को अपने से नीचा समझता आया है इस मानसिकता में परिवर्तन करना बहुत जरुरी था और यह केवल महिलाओं को बेहतर अवसर प्रदान करके ही किया जा सकता था।

अधिक जानकारी देते हुए संस्कृत विद्यालय के आचार्य भानु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत महाविद्यालय सोलन में तीन दिवसीय वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियां रंगोली का आयोजन किया गया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। और राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में चर्चा की गई।