राजस्थान के बीकानेर में मिली नकली नोटों की फैक्ट्री, 6 आरोपी अरेस्ट, 2.74 करोड़ जाली नोट बरामद

Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर के लूणकरनसर में जाली नोट के कारोबार से जुड़ा खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान के बीकानेर में मिली नकली नोटों की फैक्ट्री, 6 आरोपी अरेस्ट, 2.74 करोड़ जाली नोट बरामद
राजस्थान के बीकानेर में मिली नकली नोटों की फैक्ट्री, 6 आरोपी अरेस्ट, 2.74 करोड़ जाली नोट बरामद
बीकानेर : राजस्थान में पैसे की हेराफेरी और जाली नोटों से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बीकानेर के लूणकरनसर थाने से महज 2 किलोमीटर दूर एक मकान में पिछले एक साल से जाली करेंसी छापी जा रही थी। फिर भी पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं थी। इसी बीच ग्राम पंचायतों की मीटिंग के दौरान आसपास के इलाकों में जाली नोट छपने की चर्चा हुई तो दो सिपाहियों के कान खड़े हो गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को तुरंत मामले से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर अपराध का पर्दाफाश कर दिया।

राजस्थान से कई शहरों में खपाए जा रहे थे जाली नोट
पुलिस ने यहां शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे छापेमारी कर मौके से 2 करोड़ 74 लाख जाली नोट जब्त किए। साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां से करोड़ों रुपए के जाली नोट दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु सहित देशभर के बड़े शहरों में खपाए जा चुके हैं।

हरियाणा पुलिस को भी दी सूचना
मामले में यह भी जानकारी मिली है कि नकली नोट लेकर हवाला व्यापारियों को देने का काम दीपक रैगर नाम के व्यक्ति के माध्यम से होता था। चंपालाल शर्मा की गैंग का एक सदस्य दिल्ली में नोट सप्लाई करने के लिए होटल में रुका हुआ था। कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। इसके बाद बीकानेर IG ने हरियाणा के करनाल IG को सूचना दी। कहा जा रहा है कि दीपक रैगर को करनाल पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बीकानेर पुलिस यहां लाएगी।