राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता विकास ठाकुर हमीरपुर पहुंचे, खेल प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत

विकास ठाकुर पटनौण स्थित पैतृक घर पर भंडारे में भाग लेने के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे हैं। विकास ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी टौणीदेवी में सम्मानित किया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने वाले हिमाचल प्रदेश के पटनौण निवासी अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर मंगलवार को हमीरपुर पहुंचे। हमीरपुर पहुंचने पर खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने उनका किया जोरदार स्वागत।  विकास ठाकुर  पटनौण स्थित पैतृक घर पर भंडारे में भाग लेने के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे हैं। विकास ठाकुर  को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी टौणीदेवी में सम्मानित किया।

राष्ट्रमंडल खेलों में विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया था। विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। इस तरह लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक अपने नाम किया।