solan rohit sharma congress- solan aman sethi-solan congress

राष्ट्र द्रोह में नहीं द्वेष द्रोह के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे मामले दर्ज : रोहित शर्मा 

सोलन में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया  गया |  प्रेस वार्ता की अध्यक्षता  पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस   रोहित शर्मा  ने की | उन्होंने नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर कई निशाने साधे और कहा कि भाजपा  विपक्ष की बात दबाने के लिए देश द्रोह क़ानून का दुरउपयोग कर रही है | जो भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उस पर  देश द्रोह का मामला बना कर उसकी आवाज़ को खामोश करने का प्रयास किया जाता है जो  बेहद निंदनीय है | उनहोंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में भाजपा नेताओं ने देश के राष्ट्रपिता से लेकर  राजीव गांधी ,राहुल गांधी , मनमोहन सिंह , प्रियंका गांधी सब पर अभद्र टिप्पणियां की लेकिन उनपर देश द्रोह के मामले दर्ज नहीं किए गए क्योंकि  कांग्रेस राजनीति करती है द्वेष नहीं करती | 


               इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा कि नीरज भारती ने  देश के शहीदों  पर कोई अभद्र टिप्पणी  नहीं की है  वह उनका दिल से सम्मान करते है लेकिन वह शहीद कैसे हुए यह सवाल देश के प्रधान मंत्री से पुछा था जिस पर तिलमिलाई भाजपा ने उन पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर दिया  ऐसे में क्या देश का नागरिक अपने प्रधान मंत्री से क्या कोई सवाल नहीं कर सकता है | इस बात से साबित होता है कि भाजपा राष्ट्रद्रोह की आड़ में द्वेष द्रोह की राजनीति कर रही है जो सरासर गलत है | उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जो आरोप  नीरज भारती पर लगाए गए हैं उन्हें तुरंत वापिस लें अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता शीघ्र सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे | उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कन्हैया कुमार ,सुप्रिया ,विनोद दुआ पर  देश द्रोह के मामले दर्ज किए गए है क्योंकि इन्होने भी देश की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे | उन्होंने कहा कि भाजपा अभिवक्ति की आज़ादी को छीनना चाहते है जो कांग्रेसफ कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे | उन्होंने यह भी कहा कि आई टी सैल  का गठन भी भाजपा द्वारा इसी लिए किया गया था ताकि वह कांग्रेस की आवाज़ को दबा सकें 
इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता अमन सेठी ,गगन ,निशांत और पुनीत नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहे |