People of Sai region upset due to lack of bus service

वन विभाग बहुमूल्य वन सम्पदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध- यशुदीप सिंह

सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के उप अरण्यपाल यशुदीप सिंह ने कहा कि उपमण्डल के रामशहर के ग्राम मनलोगकलां में तुनी के पेड़ काटने के सम्बन्ध में पूर्ण जांच के उपरान्त उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


यशुदाप सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि 17 जून, 2020 को वन परिक्षेत्र अधिकारी रामशहर को दूरभाष पर ग्राम मनलोगकलां में तुनी के पेड़ काटने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि 18 जून, 2020 को इस शिकायत की जांच के लिए विभाग के बीट रक्षक चीलड बीट तथा वन खण्ड अधिकारी दीगल मौके पर गए। बीट रक्षक तथा वन खण्ड अधिकारी ने जांच करने पर पाया कि शिकायत में बताए गए तुनी के पेड़ आरोपी की निजी भूमि से काटे गए प्रतीत हो रहे थे।


उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों ने नियमानुसार आरोनी व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए और मौके पर पड़ी तुनी की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमानुसार राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया गया है ताकि जिस भूूमि से पेड़ काटे गए हैं की शीघ्र निशानदेही की जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा इस भूमि की निशानदेही प्रदान करने के उपरान्त वन विभाग नियमानुसार अगली कार्यवाही अमल में लाएगा। 


यशुदाप सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा की गई जांच के अनुसार ग्राम मनलोगकलां में जिस भूमि से तुनी के पेड़ काटे गए ह वह न तो वन भूमि है और न ही यह भूमि आरक्षित वन के अधीन है। 


उप अरण्यपाल ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के 20 अप्रैल, 2017 को जारी एक आदेश के तहत ‘तुनी’ प्रजाति के पेड़ काटने (गिराने) पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है। 

यशुदाप सिंह ने कहा कि सम्बन्धित वन रक्षक तथा वन खण्ड अधिकारी के बयान के अनुसार उन्होंने शिकायतकर्ता के बारे में कोई भी सूचना किसी को भी नहीं दी है। 


उप अरण्यपाल ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के 20 अप्रैल, 2017 को जारी एक आदेश के अनुसार ‘तुनी’ प्रजाति के पेड़ काटने (गिराने) पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है। 

उन्होंने कहा कि वन विभाग बहुमूल्य वन सम्पदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।.0.