DHANIRAM SHANDIL SOLAN, ANKUSH SOOD SOLAN

वार्ड नंबर 7  में विधायक धनीराम शांडिल ने किया दौरा | 

आज  विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल  ने सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 का दौरा किया |    वार्ड वासियों से मिल कर उनकी  की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन भी दिया  |   वहीँ उनके द्वारा दो लाख  रूपये से से नालियों को ढकने के कार्य को  आरम्भ किया गया | उन्होंने वार्ड की सीवरेज व्यवस्था का भी जायज़ा लिया | उन्होंने वार्ड नंबर सात के निवासियों को विश्वास दिलवाया कि भविष्य में उनकी कोई भी समस्या होगी वह प्राथमिकता के आधार पर जल्द हल की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने देंगे | वार्ड के लोगों ने उनके समक्ष कुछ समस्याएं भी रखी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद अधिकारियों से बात की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए | 


 कर्नल धनीराम शांडिल जी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह पहले भी वार्ड नंबर 7 में अनेक समस्याओं के लिए उन्होंने राशि विधायक निधि से  पहले भी उपलब्ध  करवाई  है  और भविष्य में भी  उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह से राशि उपलब्ध करवाई जाती रहेगी | उन्होंने कहा कि जो राशि वार्ड को उपलब्ध करवाई गई थी उसका उपयोग बहुत अच्छे तरीके से किया गया है |