SOLAN DHANIRAM SHANDIL MLA

विधायक धनीराम शांडिल ने कंडाघाट में हुई घटना स्थल का किया दौरा

कंडाघाट में पिछले कल  एक बड़ा हादसा हुआ | जिसमे दो मज़दूरों की जान चली गई जिसको लेकर सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने मौके का दौरा किया  और  घटना के क्या कारण रहे इस बारे में अधिकारीयों से पूछताछ की वहीँ वह मज़दूरों  के परिवार वालों से भी मिले और उन्हें मदद करने की बात भी कही |  आप को बता दें कि हादसे के समय मकान की नीवं रखने के लिए खुदाई का काम चल रहा था | करीबन छे मज़दूर खुदाई कर रहे थे कि अचानक मिट्टी का बड़ा खंड ऊपर से गिर गया कुछ भाग्यशाली  मिटटी के चपेट में आने से बच गए लेकिन दो मज़दूर उस मिट्टी के मलवे में आ गए | सरकारी अमला मौके पर पहुंचा और मिट्टी में दबे मज़दूरों को बाहर निकालने का कार्य चलता रहा | लेकिन दुर्भाग्य वश  मज़दूर मलवे में काफी समय दबे होने के कारण ज़िंदा न बच सके | — इस मौके पर सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि वह इस दुखद घटना पर मृतक मज़दूरों के परिवार के साथ खड़े है और उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जो राहत राशि मिलनी चाहिए वह जल्द से जल्द दिलवाने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि यह घटना अति दुखदाई है क्योंकि मज़दूरों को बचाने का हर सम्भव प्रयास किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश मलवे में दबे मज़दूरों को बचाया नहीं जा सका  |