विधायक परमजीत सिंह पम्मी चार वर्षों तक  कुम्भकर्णी नींद सोए रहे : राम कुमार चौधरी 

दून का विकास विधायक परमजीत सिंह पम्मी  ने तो नहीं किया बल्कि कांग्रेस नेता  राम कुमार चौधरी जो विधायक नहीं थे  उसके बावजूद भी वह लगातार क्षेत्रवासियों के बीच में रहे।  उनके दुःख सुख में साथ दिया। अपनी निजी धनराशि से क्षेत्र का  यथासंभव विकास करवाया। किसी भी क्षेत्रवासी को दिक्क्त नहीं आने दी। यह दावा पट्टा नाले के प्रधान  हेमचंद कश्यप ने उस समय  किया जब आज कांग्रेस ने दून विधानसभा क्षेत्र में सनेड नालका  से डोर टू डोर कार्यक्रम शुरू किया।  कश्यप ने  कहा कि जो भी विकास विधायक रहते हुए  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया उसके बाद विकास वहीँ रुका पड़ा है। उनके पंचायत की सड़कें टूटी पड़ी है। स्कूलों की हालत जर्जर है। स्वास्थ्य केंद्रों में न के बराबर सुविधाएं है।  पानी की व्यवस्था बिलकुल भी नहीं है।  राम कुमार चौधरी द्वारा पेय जल योजना का आरम्भ करवाया गया था लेकिन भाजपा इस योजना से पंचायतों तक पाइपें तक नहीं बिछा पाई। बाइट हेमचंद कश्यप 
 वहीँ जनसम्पर्क अभियान पर निकले  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भाजपा के विधायक  को घेरते हुए कहा कि  भाजपा केवल बड़े बड़े फ्लेक्स लगा कर विकास के दावे कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने विकास के नाम पर दून के नागरिकों के आँखों में केवल धूल झौंकी है। विकास क्या होता है शायद वह भूल चुके है।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सड़क और शिक्षा क्षेत्र अपनी बदहाली पर आंसू रो रहे है।  जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक  कांग्रेस द्वारा आरम्भ किये गए कार्यों को बंद करवाने में व्यस्त रहे और विकास की ओर उन्होंने कुछ भी ध्यान नहीं दिया। बाइट राम कुमार चौधरी