solan district congress president shiv kumar

शहीद के परिवारों को मिलने चाहिए 2 करोड़ रूपये : शिव कुमार जिला अध्यक्ष 

गलवान घाटी में शहीद हुए देश के 20 जवानों को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सोलन के माल रोड़  पर  पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की ।  और   शहीद जवान अमर रहे के नारे  भी लगाए ।इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  संजीव ठाकुर और  प्रदेश महामंत्री   विनोद सुल्तानपुरी  उपस्थित रहे | कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा की अब समय आ गया है कि भारत सरकार को चीन को मुहं  तोड़ जवाब देना चाहिए  ताकि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ ना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सरकार  की विफलता के कारण  देश के सैनिक शहीद हो रहे हैं  जिसके चलते देश वासियों में भारी रोष है | 


इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार , प्रदेश महामंत्री   विनोद सुल्तानपुरी  ने  कहा कि  देश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक की वजह से देश के जवानों को शहीद होना पड़ रहा है जिसमे प्रदेश का वीर सपूत भी शामिल है | इस मौके पर जहाँ वह सभी वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं वहीँ वह मांग करते है कि देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर चुके शहीद के परिवार को दो करोड़ रूपये की राशि  उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनके परिवार का गुजर बसर हो सके | उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा के सत्ता में आते ही पाकिस्तान और चाईना कौमा  में चले जाएंगे लेकिन हकीकत सभी के सामने है | उन्होंने कहा कि अब 56 इंच का सीना दिखाने की ज़रूरत है और चाईना को सबक सिखाने की आवश्यता है लेकिन देश की सरकार का आपस में तालमेल नहीं दिख रहा है जिसका खामियाजा  देश के जवानों को भुगतना पड़ रहा है जिसकी वजह से सेना का मनोबल भी कमज़ोर पड़  सकता है |