dr ashok handa solan hospital

शिमला में महिला कोरोना पॉजिटव आने के बाद सोलन में 31 लोग किए गए आइसोलेट | 

सोलन में एक महिला ईलाज करवाने के लिए नालगढ़ से सोलन अस्पताल आई | जिसे सोलन के अस्पताल से शिमला रैफर किया गया | शिमला मे उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई थी जिसके बाद ,सोलन अस्पताल में खलबली मच गई और आननफानन में अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सैनेटाईज़ कर सील कर दिया गया है | जो मरीज यहाँ भर्ती थे उन्हें भी घर भेज दिया गया है | अस्पताल प्रशासन ने उन लोगों की सूची भी तैयार कर ली है जो उस महिला के सीधा सम्पर्क में आए थे | यह जानकारी एम् एस अशोक हांडा ने मीडिया को दी | 


सोलन क्षेत्रीय अस्पताल के  एम् एस  अशोक हांडा  ने मीडिया को बताया कि  सोलन ईलाज करवाने के बाद शिमला रैफर हुई महिला कोरोना पॉजिटव आई है | इस महिला के सम्पर्क में एक चिकित्स और करीबन 30 लोग इस महिला के सम्पर्क में आए थे | जिन्हने आइसोलेट कर दिया गया है | जिनका आज टैस्ट करवाया जाएगा | उन्होंने बताया कि अगर इन 30 में से अगर कोई पॉज़िटिव आता है तो उनके सम्पर्क में आने वाले  अन्य तीस लोगों को आइसोलेट किया जाएगा | उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल का कुछ क्षेत्र सील किया गया है जिसे रिपोर्ट आने के बाद खोला जाएगा |