friends colony solan

सुरेश राज पंडित, अनिल व् सविता देवी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने वालों और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारत समेत तमाम देशों में लोग लॉकडाउन के दौरान घरों में सुरक्षित हैं। वहीं कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर्स हर दिन अपनी जान हथेली पर रख निरंतर अपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं।

फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन ऐसे ही योद्धाओं सुरेश राज पंडित, अनिल व् सविता देवी को सर्टिफिकेट, 95 मास्क, ग्लव्स और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधान एस बी गुप्ता ने कहा की जब सब लोग अपने घरो से बाहर नहीं निकल रहे थे, तब इन सभी ने निरंतर कॉलोनी को अपनी सेवाएं प्रधान की।

रविंदर परिहार ने सभी को फूल मालाये पहना कर सम्मानित किया व् निरन्तर सुचारु सेवाओं के लिए सभी योद्धाओं का धन्यवाद् किया।

इस मोके पर सचिव मनीष तोमर, रविंदर गुप्ता, टी डी शर्मा, गौरा शर्मा, डॉ ऋतू सूद, रमन चोपड़ा, आशीष थापा, देवराज शर्मा, जॉन ग्रेगरी, ऋषव ठाकुर, विनोद कुमार अमर अदि मौजूद रहे।