Parwanoo Municipal Council President and his team did not let the wheel of development stop even after hurdles: Vinod Sultanpuri

सुल्तानपुर सड़क की हालत बेहद खस्ता  हो रही दुर्घटनाएं : विनोद सुल्तानपुरी 

छैला से चंडीगढ़  जाने वाली सड़क  की हालत बेहद खस्ता है |  यह सड़क व्यपारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन उसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है | यह बात कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनोद सुल्तानपुरी ने मीडिया के समक्ष कही  | उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस सड़क का दर्जा तो बढ़ाया लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है | जिसका खामियाजा यहाँ के स्थानीय लोग तो भुगत ही रहे है वहीं यहाँ से सेब ओर अन्य फसल ले जा रहे व्यवसायिक वाहनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है | 


रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस महामंत्री विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि सुल्तानपुर रोड़ बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क छैला से आरम्भ  हो रही है ओर वहाँ से सेब से लदे  ट्रक इस सड़क के माध्यम से चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा जाते है लेकिन इस सड़क की हालत बेहद खस्ता है जिसके चलते दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है उन्होंने बताया कि आज भी दो ट्रक इस खराब सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुए है | इस लिए वह चाहते है कि इस सड़क की हालत मे जल्द से जल्द सुधार किया जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और इस सड़क से गुजरने वाले सभी लोग सुरक्षित रहें |