Social DISTANSING is not being taken care of in social programmes Rajiv Saijal SOLAN

सोलन अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक करने का करेंगे प्रयास : स्वास्थ्य मंत्री

सोलन का अस्पताल जहाँ हिमाचल के तीन जिलों के रोगी अपना इलाज करवाने के लिए आते है | इस अस्पताल का विस्तार लगातार किया जा रहा है | पहले इसका एक ही भवन होता था कुछ वर्ष पहले तीन नए भवन बनाए गए है | जिसमे गायनी वार्ड चिल्ड्रन वार्ड चल रहे है | नए भवनों को देख कर ऐसा लग रहा था कि यहाँ ज़्यादा रोगियों का ईलाज हो पाएगा | लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि कि पुराने भवन को खाली कर नए भवन को भर दिया गया है स्थिति जस की तस बनी हुई है | जितने रोगियों को पहले सेवाएं दी जाती थी उतने ही रोगियों को अब सेवाएं दी जा रही है | जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि नया भवन  दे कर केवल श्रेय लेने का प्रयास किया गया है स्वास्थ्य सेवाएं वही हैं जो पहले दी जा रही थी |  कोविड संकट में जहाँ संक्रमण का ज़्यादा खतरा है वहीँ गायनी वार्ड में एक एक बैड पर दो दो महिलाओं को भर्ती किया गया है | जिसके चलते कई महिलाऐं संक्रमित भी हो चुकी है |  यह हम नहीं बल्कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी एन के गुप्ता इस बात की पुष्टि कर रहे हैं |जब इस बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि एक बैड पर दो महिलाओं को भर्ती किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि वह अभी इस बारे में मुख्यचिकित्सा अधिकारी से जानकारी हासिल करेंगे | अगर ऐसा है तो वह व्यवस्थाओ को दरुस्त करने का प्रयास करेंगे | उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को बदलने का प्रयास किया जा रहा है | चिकित्स्कों की संख्या को ज़्यादा किया गया है अन्य स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है | जिन चिकित्स्कों की कमी थी उनको यहाँ लाने का प्रयास किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि नए भवन का निर्माण कार्य जल्द आरम्भ होने वाला है उसके बनते ही  शहर में चिकित्सा सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहेगी | जिला सोलन से  भाजपा नेता एक बार फिर  से स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेवारी सम्भाल रहे हैं | फर्क इतना है कि पहले राजीव बिंदल थे और अब राजीव सैजल है | अब देखना होगा कि राजीव सैजल सोलन के इस अस्पताल के जीणोर्धार के लिए क्या साकारात्मक कदम उठाते हैं |