tanishq jewellery solan

सोलन के ज्वैलरी शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था को नहीं सेंध पाए चोर

सोलन के ज्वेलरी शो रूम मे चोरों ने सेंध तो लगा दी लेकिन चोरी नहीं कर सके | इस बात का खुलासा तब हुआ जब शो रूम के कर्मचारी  सुबह शो रूम को खोलने के लिए पहुंचे | उन्होंने जब शोरूम को    खोला तो पाया कि अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा  है | कर्मचारियों ने  इस बात की सूचना   तुरंत पुलिस को दी | पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया गया कि शो रूम के पिछले दरवाजे को तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे | जिन्होंने शो रूम मे चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम होने के चलते वह अपने ,इरादे मे कामयाब नहीं हो सके ओर खाली हाथ ही उन्हें लौटना पड़ा | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर सी सी टी वी फुटेज को खंगाला जा रहा है | अगर चोर अपने इरादे मे कामयाब हो जाते तो यह एक बड़ी घटना हो सकती थी |

शोरूम के कर्मचारी ने बताया कि जब उनके द्वारा शो रूम खोला गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ को दी और पुलिस को भी सूचित किया गया | पुलिस अब इस घटना की छानबीन कर रही है | 


अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी  धर्मसेन नेगी ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि शोरूम मे चोरी करने का प्रयास किया गया था लेकिन चोर यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को भेद नहीं पाए | उन्होंने बताया कि चोरों ने सी सी टी वी फुटेज से भी छेड़ छाड़  की है ताकि पुलिस उन तक न पहुंच पाए | फिलहाल सी सी टी वी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है |