सोलन के बायपास पर तेज़ रफ्तार कार का कहर एक महिला घायल चार गाड़ियों को पहुंचा नुक्सान 

सोलन के बायपास पर तेज़ सोलन के बायपास पर तेज़ रफ्तार कार का कहर एक महिला घायल चार गाड़ियों को पहुंचा नुक्सान रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला।  इस घटना में एक महिला घायल हुई है।  महिला को  सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया  गया है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में  एक तेज़ रफ्तार कार शिमला की ओर से आई और वह मोड़ पर नियंत्रण नहीं कर पाया और एक के बाद  एक सड़क किनारे खड़ी  चार गाड़ियों को टक्कर मारी।  सुखद बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

जिन लोगों की गाड़ियां इस घटना में डैमेज हुई है उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि कार चालक बस को ओवरटेक कर रहा था। लेकिन उस से ओवर टेक नहीं हुआ और उसकी कार अनियंत्रित हो गई। और उसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।  जब उसने गाड़ियों को टक्कर मारी तो एक महिला सड़क किनारे चल रही थी वह गाड़ियों के बीच आ गई और घायल हो गई।  इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।  आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।