Action should be taken on the killers inside otherwise they will leave the Congress: Baldev Thakur

विधानसभा में भी विधायकों की नहीं सुनी जा रही आवाज़ |

सोलन के विधायक  धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार और विधानसभा कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि सोलन के कई  विकासात्मक कार्य वर्षों से अटके पड़े है | जिनके लिए आवश्यक धन भी  उपलब्ध है और सारी औपचारिकताएं भी पूरी है लेकिन उसके बावजूद भी सभी कार्य ज़्यादातर अधूरे है | उन्होंने विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी न जाने क्यों और किन कारणों से इन कार्यों को कछुए की चाल से पूरा कर रहा है | उन्हें लगता है कि सोलन वासियों से हिमाचल सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है | 
                        सोलन के विधायक  धनीराम शांडिल  ने विधानसभा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कई बार शामती बायपास और सोलन में पैदल फुटपाथ का मामला  विधान उठा चुके है | लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है | उन्होंने कहा कि इस बार भी वह सोलन के कई विकासात्मक कार्यों की चर्चा विधान सभा में करेंगे अगर फिर भी उनकी  बात पर कोई गौर नहीं किया गया तो वह महामहिम राज्यपाल की शरण लेंगें | उन्हें पूर्ण यकीन है कि वह इस पर सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाएंगे |