सोलन का नगर निगम बनना बिलकुल तय है | यह घोषणा सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने की | उन्होंने कहा कि नगर निगम को लेकर कई तरह की अफ़वाहें बाज़ार में उड़ रही है | यह भी कहा जा रहा है कि सोलन नगर परिषद अब नगर निगम नहीं बनेगी लेकिन यह केवल अफवाह मात्र है | नगर निगम को लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है | गांववासियों की मांगों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है | किसी को भी कोई असुविधा न हो गाँव वासियों को भी आपत्ति न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन महत्वपूर्ण निर्णय ले रहा है |
सोलन के विधायक धरनीराम शांडिल ने बताया कि आज वह सोलन नगर निगम के मुद्दे को लेकर अपनी टीम के साथ उपायुक्त सोलन के सी चमन से मिले थे | उन्होंने बताया कि नगर निगम को लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गयी है | और जल्द ही सोलन को नगर निगम का दर्जा मिलेगा | किसानों की एक इंच ज़मीन भी नहीं ली जाएगी |