सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए आज कैबिनेट ने अपना फैसला दे दिया है जिसमे घोषण की गई है कि सोलन को नगर निगम का दर्जा दे दिया है | इस खबर से सभी सोलन वासी बेहद खुश नज़र आ रहे है | सोलन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद ने भी इस फैसले का स्वागत किया है | अंकुश सूद ने सभी सोलन वासियो को इस मौके पर बधाई दी है | उन्होंने कहा कि सोलन में विभिन्न संस्थाएं नगर निगम की मांग पिछले काफी वर्षों से कर रही थी उनकी यह मांग आज पूरी की गई है | नगर निगम बनने से उम्मीद है कि सोलन का चहुँ मुखी विकास होगा और सोलन आने वाले समय में विकास की नई इबारत लिखेगा |
ख़ुशी जाहिर करते हुए सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोलन नगर निगम संघर्ष समिति और विधायक पिछले काफी समय से सोलन नगर निगम बने इसके लिए प्रयास रत थे विधायक धनीराम शांडिल द्वारा यह मांग कई बार विधान सभा में रखी गई है | जिस पर प्रदेश सरकार ने आज सोलन को नगर निगम घोषित कर दिया है | जिसके चलते सोलन वासियों में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है |
उन्होंने कहा अब वह कार्य भी आसानी से हो पाएंगे जो बजट की कमी के कारण पिछले काफी समय से नहीं हो पा रहे है | उन्हें उम्मीद है कि सोलन में पार्किंग और पैदल चलने की मार्ग भी जल्द बनेंगे | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला दिया है जिसके लिए वह प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते है और वहीँ वह नगर निगम संघर्ष समिति के सभी सदस्यों और नगर निगम की मांग करने वाले तमाम नागरिकों को वह बधाई देते है कि उनका संघर्ष आज रंग लाया है |

