सोलन में धूम धाम से मनाया गया अभियंता दिवस : प्रमोद आर्य

 

भारत रत्‍‌न डा. विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में  सोलन में अभियंता दिवस धूम धाम से मनाया गया |  इस मौके पर उपायुक्त सोलन के सी चमन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए |   उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन के समय अभियंता  विश्वैश्रैया ने भारत देश को माइनिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्रदान की। तब भारत शासन ने उन्हें भारत रत्न की उपाधी से भी सम्मानित किया था। हमें उन पर गर्व है। जिन्होंने देश के प्रति निष्ठा, लगन व पूरी ईमानदारी के साथ देश को , विकास के रास्ते पर ले जाकर मानव व समाज कल्याण के लिए योगदान दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि,  एक इंजीनियर कैसे देश के लिए अपना योगदान दे सकता है। उनका यह योगदान अविस्मरणीय है।    इस मौके पर  जिला के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले  इंजीनियर्स को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित  भी किया गया | 
अधिक जानकारी देते हुए इंजीनियर्स प्रमोद आर्य और कमलेश कश्यप ने इस मौके पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज  का दिन सभी इंजीनियर्स के लिए  बेहद गर्व का दिन है | इसी लिए यह दिन सभी बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं | उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स देश की विकास की इबारत तो लिखने में अपना योगदान दे ही रहे है लेकिन आज कल कॉविड रुपी अंतराष्ट्रीय आपदा में भी वह बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है | जिसके चलते आज जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया | जिसे पा कर वह बेहद प्रसन्न है | उन्होंने कहा कि सम्मान पा कर सभी का बेहद प्रोत्साहन मिलता है  जिसकी वजह से सभी  अपना कर्तव्य और भी दिल लगा कर  निभाते है |