SI KAMAL KUMAR

सोलन में यातायात नियमों की पालना न करने वालों पर की जा रही सख्त कार्रवाई :  यातायात प्रभारी कमल कुमार

सोलन में यातायात को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्य कर रही है।  लोगों को नियमानुसार वाहन चलाने के  लिए आग्रह भी किया जा रहा है और, नियमों के उलंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है| शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाए जाते है।  जो नियमों की पालना करते नहीं पाया जाता है पहले उसे चेतावनी दी जाती है और ,अगर वह फिर भी नियमों की पालना करते नहीं पाया जाता है तो ,उसका चालान भी काटा जाता है।  यह जानकारी यातायात प्रभारी कमल कुमार ने दी | 


— यातायात प्रभारी कमल कुमार ने  बताया कि सोलन शहर में यातायात नियमों की उलंघना ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है | उन्होंने कहा कि आज कल  कार की सीट बैल्ट को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो भी व्यक्ति सीट बैल्ट नहीं लगाता तो उसका चालान  काट कर  उसे भविष्य में सीट बैल्ट लगाने के निर्देश दिए जाते है। उन्होंने बताया कि  रोज़ करीबन 50 चालान सीट बैल्ट के किए जा रहे है।  उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और यातायात नियमों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है |