Chief Minister on his visit to Solan on 16 September

सोलन मे भाजपा नेताओं की मुख्यमंत्री दरबार मे लग रही हाजरियाँ |

सोलन भाजपा के दो गुटों मे काफी समय से दवंद युद्ध चल रहा है | दोनों गुट एक दुसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है | पहले तो यह लड़ाई केवल भाजपा कार्यलाय तक ही थी लेकिन अब यह लड़ाई मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लड़ी जा रही है | अंतर्कलह की बात जगजाहिर होने के बाद पार्टी के सच्चे सिपाही बेहद आहत हुए है |

इस लिए इन घटनाओं की शिकायत ज़मीन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाई और बताया कि दोनों की लड़ाई में गुटों की साख नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की छवि की मिटटी पलीत हो रही है | जब यह बात मुख्य मंत्री के कानों तक पहुंची और गुटों को भी इस बारे में भनक लगी तो दोनों गुटों के नेताओं ने मुख्यमंत्री के दरबार में हाजरी लगानी आरम्भ कर दी | सभी नेता अपने आप को पाक साफ़ बताते और सफाई देते नहीं थक रहे हैं | सूत्रों की माने तो दोनों गुटों ने अपनी सच्चाई के कुछ सबूत भी मुख्यमंत्री दरबार में प्रस्तुत किए है | लेकिन पता चला है कि दोनों गुटों को मिल कर चलने के आदेश हुए है | ताकि पार्टी की छवि किसी भी तरह से धूमिल न हो |