SUNIL JAGGA SOLAN

सोलन व्यापार मंडल का पांच वर्ष का है कार्यकाल : चुनाव अधिकारी सुनील जग्गा 

व्यापार मंडल में चुनावों को लेकर खींचतान काफी समय से चल रही है |  चंद व्यापारियों का मानना है कि व्यापार मंडल ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है और इस लिए चुनाव किए जाने चाहिए | जिसके चलते कुछ दिन पहले व्यापारियों ने प्रेसवार्ता कर अपना विरोध भी दर्ज करवाया था | जिसमे उनके द्वारा यह तर्क दिया गया था कि व्यापारियों को जिला प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए नए अध्यक्ष की आवश्यकता है ताकि उन्हें पेश आ रही दिक्क्तों का निदान हो सके | लेकिन आज सोलन व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी   सुनील जग्गा     ने  कार्यकाल को लेकर स्पष्ट किया है कि व्यापार मंडल का कार्यकाल पांच वर्ष का है | 


  व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी सुनील जग्गा  ने  व्यापार मंडल के कार्यकाल के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब कुछ व्यापारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी का प्रेस वार्ता के माध्यम से विरोध किया  और चुनाव दोबारा करवाने की बात कही  तो उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकाल के बारे में पुछा तो पदाधिकारियों ने प्रस्ताव की कॉपी उन्हें भेजी है | यह प्रस्ताव वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा नहीं बल्कि पुरानी कार्यकारिणी द्वारा बनाया गया था | जिसके कार्यकाल पांच वर्ष का अंकित किया गया है इस लिए कायदे से व्यापार मंडल के चुनाव पांच वर्ष के बाद होने चाहिए | उन्होंने कहा कि जो व्यापारी कार्यकाल को लेकर भर्मित है  वह एसडीएम के पास जा कर गुहार लगा सकते है लेकिन जो कार्यकाल प्रस्ताव पर लिखा है उसी आधार पर नई कार्यकारिणी ने चुनाव लड़ा था इस लिए इस पर किसी को अब एतराज नहीं करना चाहिए |